भाजपा नेता के भांजे की गोलीमार हत्या मामले में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ ; एक अपराधी के पैर में गोली मार पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा नेता के भांजे की गोलीमार हत्या मामले में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ ; एक अपराधी के पैर में गोली मार पुलिस ने किया गिरफ्तार

SIWAN DESK –   सिवान के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप बीती रात रोडवेज विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में भाजपा नेता की भांजे की हत्या मौत एवं उनके बहनोई के जख्मी होने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर दबिश बनाई और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध वाहन की पहचान की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी.

उसी दौरान आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किया गया. जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बनी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के पैरों में लगी गोली आर-पार हो चुकी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.


पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव और भय का माहौल है, जबकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आम लोगों के बीच सराहना भी हो रही है. वहीं घटना के दौरान छत से बनाए गए एक वीडियो में घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है उसमें साफ तौर से देखा गया कि गोली मारने वाले अपराधियों में किस तरह से कहासुनी के बाद हर्ष को सरेआम गोली मारते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़