CHHAPRA/ SIWAN DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेलखण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया गया। उसी क्रम में सिवान, एकमा, छपरा स्टेशन को आधार बनाकर सिवान-छपरा रेल खण्ड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. उस दौरान उक्त रेल खण्ड पर चलने वाली 75103 छपरा-सिवान सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 75204 सिवान-छपरा डेमू सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

टिकट जांच अभियान टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सिवान प्रणव प्रभाकर एवं सईद अख्तर छपरा सहित कुल 07 टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 122 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 32930 जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.

![]()

