
CHHAPRA DESK – सारण जिले में फिर फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का एक मामला सामने आया है. बता दें कि विगत दो दिनों में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का यह चौथा मामला है. आज पुनः जनता बाजार थाना क्षेत्र से फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पश्चिम टोला निवासी बैजनाथ राम की अड़तीस वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुनील कुमार मानसिक रूप से कमजोर था, जिसको लेकर उसका उपचार कराया जा रहा था. मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पत्नी भी मायके ही रहती है. इसी क्रम में उसके द्वारा अपने घर के दालान में गमछा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया है.

कुछ देर बाद जब घर वाले उसे दवा देने के लिए खोजने पहुंचे तो देखा कि दालान में वह गमछे के सहारे लटका पड़ा है. उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इस घटना की सूचना उन लोगों के द्वारा थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उसे पागलपन का दौरा पड़ता था और उसका इलाज चल रहा था. इसी क्रम में उसके द्वारा घर के समीप स्थित दालान में गमछा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. उसे एक बच्चा भी है. मानसिक स्थिति खराब होने के कारण पत्नी मायके ही रहती है.

![]()

