हीट स्ट्रोक का प्रकोप जारी तीन मौ’त ; एक शव की नहीं हुई शि’नाख्त ; आधा दर्जन बी’मार

हीट स्ट्रोक का प्रकोप जारी तीन मौ’त ; एक शव की नहीं हुई शि’नाख्त ; आधा दर्जन बी’मार

CHHAPRA DESK – सारण जिले में हीट स्ट्रोक का प्रकोप लगातार जारी है. बीते दिन जहां जिले में लू लगने से दो मौतें हुई थी. वही आज तीन मौतें लू लगने के कारण हुई है. जिसमें एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री टोला और कवलपुरा गांव में हीट स्ट्रोक से 2 की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में चल रहा है. मृतक नगर पंचायत के शास्त्री टोला गांव निवासी संजय तिवारी बताये गये हैं जो यदु मोड़ पर दवा की दुकान चलाते हैं. घटना के विषय में

परिजनों ने बताया कि दुकान से घर से पहुंचे और चक्कर खा गिर पड़े, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं कवलपुरा गांव में एक किशोरी अचानक चक्कर खा गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई. मृतका कवलपुरा गांव निवासी स्व विश्वकर्मा मिश्र की 14 वर्षीय पुत्री लालती कुमारी हैं. मृतका वर्ग -9 की छात्रा थी. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में

हीट स्ट्रोक से बीमार आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिनका इलाज हुआ. चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि ज्यादा देर धूप में रहने से हीट स्ट्रोक की समस्या होती सकतीं है. यदि उल्टी, दस्त और शरीर का उच्च तापमान हो तो निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए जरूर जाएं. वहीं तीसरी घटना में जिले के मढौरा गांव स्थित रेपुरा छठ घाट बिंद टोली गांव से एक युवक का शव बरामद किया गया.

बताया जा रहा है कि वह युवक चलते-चलते गिर गया और उसकी मौत हो गई. मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखि जाएगा.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़