
CHHAPRA DESK – सारण जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत सोनहो चौक पर लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जिले में विदेशी शराब की खेप मंगाई जा रही है. जिसके बाद उनके द्वारा भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहो चौक पर विशेष अभियान चलाया गया. उस दौरान वाहन जांच के क्रम में होंडा सिटी लग्जरी कार को रोक कर जब तलाशी ली गई थी.

उसके डिक्की से कुल 264 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब कारोबारी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत गुल्हरिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौराहा निवासी राजेंद्र वर्मा का पुत्र अंत्योदय कुमार वर्मा बताया गया है. जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. छापामारी टीम में उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बैजू कुमार एवं पप्पू कुमार शामिल थे. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ की जा रही है कि उसे शराब की डिलीवरी कहां देनी थी. जांच पड़ताल कर उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

![]()

