गृहभेदन के एक दर्जन से अधिक कांडो में संलिप्त चार शातिर चोर गिरफ्तार

 

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने शहर में लगातार गृहभेदन की घटना को अंजाम दे रहे चार शातिर चोरों को चोरी के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया है. जिनके पास से दो बड़ा चाकू एवं गृहभेदन में प्रयुक्त एक छोटा खंती व अन्य औजार बरामद किया गया है. इन शातिर चोरों की गिरफ्तारी नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर उस समय की गई जब ये चारों एक घर में चोरी का प्रयास कर रहे थे. गिरफ्तार चोरों में नगर थाना क्षेत्र के करीमचक खनुआ मोहल्ला निवासी मोहम्मद जमशेद, सरकारी बाजार दलित बस्ती निवासी रोहित कुमार बांसफोड़, साजन बांसफोड़ उर्फ गोरका एवं अजय कुमार शामिल है.

Add

जिसमें जमशेद और गोरका का दोनों शातिर चोर और मास्टरमाइंड हैं और अपने सहयोगियों के माध्यम से बंद घरों की रेकी करवारकर रात होते ही चोरी की घटना को कारित करते हैं. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के करीमचक खनुआ मोहल्ला निवासी जमशेद फिलहाल शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत मिरचईया टोला के कोराड़ में किराए का घर लेने रह रहा था और रात होते ही आसपास के मोहल्ले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गृहभेदन के एक दर्जन से अधिक मामलों में बीते सप्ताह भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा चार चोरों को एवं चोरी का आभूषण खरीदने वाले एक सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उस मामले में जमशेद फरार चल रहा था.

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक चोरी के मामले में जमशेद को ढूंढ रही थी पुलिस

छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार, सलापतगंज, टक्कर मोड़ मोहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने गृहभेदन के कांडों का अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचईया टोला निवासी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के मकान में किराये पर रह रहे मो० जमशेद के घर की विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में उसके घर से भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 604/24 में चोरी गयी सामान एवं भगवानबाजार थाना काण्ड संख्या 605/24 में चोरी गई सामानों को बरामद किया गया था. उस मामले में जमशेद फरार चल रहा था. जबकि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला निवासी रिशु दास उर्फ अमन, मनीष कुमार, शेखटोली निवासी आतिफ अनवर, मिरचईया टोला निवासी मो जुमरात एवं दौलत गंज मोहल्ला निवासी आशीष आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

Loading

279
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़