विवाहिता की पट्टीदारों ने मारपीट कर की हत्या ; जांच जारी

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनी गांव में एक महिला की मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है जिसका आरोप उसके पट्टीदारों पर लगाया जा रहा है. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी रामजीत राय की 22 वर्षीय पुत्री मान्ती देवी बताई गई है. उस महिला की हत्या मायके में ही हुई है. वहीं इस सूचना के मिलने पर गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. बतैजा रहा है कि ससुराल के लोगों से विवाद होने के बाद वह महिला अपने मायके अलोनी गांव में ही पिछले 3 वर्षों से अपनी मां रूबी देवी दो छोटी बहन के साथ रहती थी. उसकी शादी गड़खा थाना क्षेत्र के गोपुर गांव में हुआ था. घटना के समय घर में कोई नहीं था.

सिर्फ मान्ती देवी ही थी. तभी पट्टीदारों के द्वारा उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई है. उसके गर्दन और चेहरे पर मारपीट के निशान भी पाये गये हैं. पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है. मृतका की मां रूबी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है. उसके द्वारा बताया गया कि पट्टीदारों के द्वारा ही मारपीट के उसकी पुत्री की हत्या की गई है. वहीं इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है. उसके शरीर पर जख्म के निशान भी हैं. परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.।आवेदन मिलने के बाद प्राथमिककी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़