कैश वैन से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया ₹70 लाख ; बीच बाजार इस घटना के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कैश वैन से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया ₹70 लाख ; बीच बाजार इस घटना के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत हथुआ मार्केट के समीप बैंक के कैश बैंक से ₹70 लाख रुपए रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. कैश वैन के कर्मी व गार्ड किसी को इसकी जानकारी नहीं लगी. जैसे ही कैश वैन के कर्मियों और गार्ड ने पाया कि वैन में रखें 70 लख रुपए गायब हो चुके हैं तो बैंक सहित सभी कर्मियों में हड़कंप मच गया. बता दें कि छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एटीएम में डालने जाने वाले रुपए से भरा बैग रहस्य में ढंग से गायब हो गया है. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति एटीएम में डाले जाने वाले पैसे की निकासी के लिए हिताची कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर 70 लाख रुपए निकाल कर गाड़ी में रख लिया गया.

Add

जिसके बाद हथुआ मार्केट स्थित आईसीआईसीआई बैंक से भी कर्मचारियों को 27 लाख रुपए लेने के लिए कर्मी बैंक में गये थे. तभी इधर गाड़ी में रखे 70 लाख रुपए गायब हो गए. वहीं इस घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस समेत बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए. वही इस संदर्भ में बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही एसआईटी टीम बैंक पहुंची और वहां से गाड़ी चालक समेत चार कर्मियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची. जहां उन लोगों से पूछताछ जारी है. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पैसे की निकासी प्रतिदिन होती है और शहर के विभिन्न जगहों पर खाली एटीएम में उन पैसों को डाला जाता है.

शुक्रवार को भी प्रतिदिन की भांति पैसा के निकासी कर गाड़ी में रख दिया गया था. हालांकि गाड़ी के अंदर बक्सा होता है जिसमें कैश पूरी तरह से सेफ रखा जाता है. कैश रखने के बाद चालक या गार्ड को सिक्योरिटी के लिए गाड़ी के समीप खड़ा किया जाता है. लेकिन इन गाड़ी में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. वहीं कैश लेकर जाने वाली गाड़ी के ऊपर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं लेकिन इस गाड़ी में सीसीटीवी कैमरा कही नहीं लगा हुआ है. जिस कारण चालक समेत गार्ड पर संदेश की सुई घूम रही है. जांच कर शीघ्र ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

Loading

87
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़