CHHAPRA DESK – छपरा शहर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां बहू ने सास को जिंदा जला दिया है. घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू चौक हवाई अड्डा मोहल्ला की है. झुलसी सास की मौत उपचार के दौरान हुई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को बहु ने सास को जला दिया था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के क्रम में आज सुबह उसकी मौत हो गई. मृत महिला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक निवासी पवन कुमार की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई जाती है.

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में मृतक के पति ने बताया कि बहू के द्वारा ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि पूरे घर में सुबह से लेकर शाम तक कोई नहीं रहता है सिर्फ बहू घर पर रहती है. वे लोग सुबह से घर पर नहीं रहते हैं अपने-अपने काम में चले जाते हैं. वही घर पर बहू थी और इसी बीच सास की तबीयत ठीक नहीं थी वह चौकी पर सोई हुई थी. तभी, बहू के द्वारा दिया जलाने के क्रम में आग लगा दिया गया. वही मृतका के पुत्र व आरोपी महिला के पति विशाल कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी सुमन देवी से शादी साल 2020 में हुई थी. जिसके बाद से ही पति-पत्नी व परिवार के सदस्यों में अनबन होते रहती है.

वही पत्नी भी कुछ साल से घर पर नहीं रहती थी. वह अपने मायके रिवीलगंज में रहा करती थी. कुछ दिन पूर्व ही एक साजिश व संयोजित तरीके से मेरी मां को मारने की नीयत से वह यहां आई थी और वह अपने मकसद में पूरी तरह से कामयाब हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत डायल 112 के संतोष कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. जहां थानाध्यक्ष के निर्देश पर महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा सुमन देवी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई. वहीं प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी. शव का पोस्टमार्टम पुलिस की देखरेख में कराया गया.

![]()

