CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में कुछ भी संभव हो सकता है. डॉक्टर रेफर करें ना करें कोई मरीज एंबुलेंस चालकों की मर्जी से रेफर हो सकता है. वह निजी अस्पताल में पहुंच सकता है. सदर अस्पताल के आधुनिक लैब रहते निजी लैब संचालक उसकी जांच कर हजारों की उगाही कर सकते हैं. मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर सुरक्षाकर्मी से लेकर चपरासी तक पैसे की उगाही कर सकते हैं. आप भी इनके शिकार हो सकते हैं अगर आप सजग नहीं है तो ! ताजा मामला एक सप्ताह में दूसरी बार सामने आया है. एक लैब संचालक का चिकित्सक की कुर्सी पर बैठने और परिचारिका कक्षा में भी अस्पताल के सिस्टम से छेड़छाड़ करने का फोटो वीडियो वायरल हुआ है.

इस मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद अस्पताल उपाधीक्षक के बयान पर उस लैब संचालक के खिलाफ भगवान बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. सूत्रों ने हलचल न्यूज़ को बताया कि इस बार महिमा लैब संचालक आशीष कुमार का फोटो चिकित्सक की कुर्सी पर और परिचारिका कक्ष में उसके साथ बैठ कर सिस्टम से छेड़छाड़ करने का फोटो वायरल हुआ है. जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना की पुष्टि को लेकर हलचल न्यूज़ टीम की तरफ से जांच-पड़ताल किया गया तो मामला सही पाया गया. घटना बीती रात्रि की बताई गई है.

क्या है मामला
बताते चलें कि बीती रात सदर अस्पताल के आपातकालीन ड्यूटी पर चिकित्सक के साथ महिमा लैब संचालक आशीष कुमार अनधिकृत रूप से बैठकर मरीजों का शोषण पैथोलॉजिकल जांच के नाम पर कर रहा था. उस दौरान इमरजेंसी वार्ड एवं परिचारिका कक्ष में भी बैठकर उसके द्वारा अस्पताल के सिस्टम से छेड़छाड़ करने का फोटो वीडियो वायरल हो गया. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और महिमा लैब संचालक आशीष कुमार के खिलाफ भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जिसके बाद कैंपस से अनाधिकृत रहने वाले सारे लड़के फरार हो गए. बताते चलें कि दो दिन पहले भी रात में अस्पताल का एक सिक्योरिटी गार्ड इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर चैंबर में घुसकर गले में स्टेथ लगाकर डॉक्टर के चेयर पर बैठ गया और अपने आप को डॉक्टर समझ कर हरकत करने लगा. जिसके बाद उसके द्वारा अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया था, उस पर भी अस्पताल प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई थी.

हाल सदर अस्पताल का : सिक्योरिटी गार्ड रात में स्टेथ लगाकर अपनेआप को समक्ष बैठा डॉक्टर https://hulchalnews24.com/haal-sadar-aspataal-ka-security-guard-raat-mein-fridge-lagakar-apne-aap-ko-samajh-baitha-doctor/

![]()

