
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार के द्वारा गठित टास्क टीम व आरपीएफ लगातार सुरक्षा के तमाम दावे कर रही है. लेकिन इसी बीच सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक शातिर चोर हथकड़ी सहित आरपीएफ पोस्ट से फरार हो गया. जिसके बाद आरपीएफ महकमे मे हलचल मच गई. जानकारी के अनुसार रात में आरपीएफ व टास्क टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधि में संलिप्त शातिर चोर को पड़कर थाने लाकर पूछताछ कर रही थी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे हथकड़ी लगाकर सुरक्षा घेरे में रखा गया था. जहां से सुबह होते ही सुरक्षा घेरे को चकमा देते हुए वह हथकड़ी सहित फरार हो गया.

इसकी सूचना पर आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव समेत तमाम सुरक्षाकार्मियों के होश उड़ गये. वही प्रभारी ने तुरंत पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकार्मियों से पूछताछ की. काफी खोजबीन करने के बाद भी चोर का पता नहीं लगा. हालांकि नियमित तौर पर सीसीटीवी कैमरे से पुरे जंक्शन की निगरानी की जाती है. वहीं आरपीएफ पोस्ट पर भी जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जहां से सभी गतिविधि की निगरानी की जाती है. लेकिन, उसके बावजूद भी इस तरह पुलिस को चकमा देकर फरार होना कहीं ना कहीं सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है. विदित हो की पूर्व मे भी पोस्ट से एक अभियुक्त फरार हो चुका है. हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है.

![]()

