
CHHAPRA /SIWAN / GORAKHPUR DESK – ट्रेनों के संचलन की निगरानी एवं भीड़ प्रबन्धन हेतु गोरखपुर मुख्यालय स्थित वार रूम का महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर उदय बोरवणकर ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोरखपुर, छपरा, सिवान एवं अन्य स्टेशनों पर निगरानी हेतु लगाये गये सीसीटीवी का गहनता से अवलोकन किया और वहां कार्यरत रेल कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन भी किया गया. वही उनके द्वारा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. उनके द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबन्धन हेतु किये गये उपायों की समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुये पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), वाणिज्य एवं अन्य कर्मचारियों को लगाये जाने का निर्देश दिया.

ताकि, स्टेशन पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. महाप्रबन्धक ने गोरखपुर, छपरा, सिवान एवं अन्य स्टेशनों पर निगरानी हेतु लगाये गये सीसीटीवी का गहनता से अवलोकन किया और वहां कार्यरत रेल कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन किया. उक्त अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक अनुप कुमार सतपथी, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल तारिक अहमद, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/पीएम बिजय कुमार, उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल अजीत कुमार वर्णवाल एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे.

![]()

