
CHHAPRA DESK – शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेजे जाने के क्रम में जेल पहुंचकर उसकी स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान अज उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने सदर अस्पताल में मौजूद जेल के पुलिसकर्मी के साथ हो-हंगामा किया. सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया. वहीं मेडिकल बोर्ड गठित कर शराब कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृत शराब कारोबारी जिले के मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी जनक राम का छत्तीस वर्षीय पुत्र संटू राम बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शराब बेचने के जुर्म में बीते दिनों संटू राम को मशयक थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे देर संध्या जेल भेजा गया था.

जहां, जेल गेट पर ही जेल के डॉक्टर द्वारा जब उसका परीक्षण किया गया तो पाया गया कि उसके हाथ और शरीर में कंपन हो रही थी, क्योंकि वह शराब पी रखा था. जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना जेल पुलिस द्वारा जैसे ही उसके परिवार वालों को दी गई, परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे और आरोप प्रत्यारोप के बाद जेल के पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक और हो-हंगामा भी किया. तब सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. परिवार वालों का रूप है कि पुलिस ने घर में घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी.

![]()

