सारण में 29 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ; छपरा विस में 323935 मतदाता

सारण में 29 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ; छपरा विस में 323935 मतदाता

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दसों विधानसभा में आगामी 6 नवंबर को मतदान होना है. जिसको लेकर 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी और दसों विधानसभा सीटों के लिए 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया गया. आज अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि थी. जहां छपरा विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया गया. बता दें कि छपरा विधानसभा में 16 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था. जिसमें 6 प्रत्याशियों का नामांकन अवैध घोषित किया गया था. फिलहाल 10 प्रत्याशी मैदान में है. भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी का कमल निशान है. वही राजद प्रत्याशी शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव को लालटेन निशान तथा जन सुराज उम्मीदवार जयप्रकाश सिंह को स्कूल का बस्ता निशान मिला है.

वही निर्दलीय के रूप में राखी गुप्ता को गैस चूल्हा, यशवंत प्रताप सिंह को सेब, पद्मा मिश्रा को प्रेशर कुकर एवं सुल्तान इदरीसी को मोतियों का हार आवंटित किया गया है. वही भारतीय एकता दल प्रत्याशी ज्ञानी शर्मा को बैटरी टॉर्च, भारतीय लोक चेतना पार्टी राजेश कुशवाहा को चारपाई एवं आजाद समाज पार्टी (काशीराम) उम्मीदवार शेख नौशाद को केतली प्रतीक आवंटित किया गया है. छपरा 118 विधानसभा में कुल 323935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें 169606 पुरुष, 154324 महिलाएं, 1175 सेवा मतदाता एवं 3063 पीडब्ल्यूडी मतदाता शामिल है.

Add

किस विधानसभा का कहां है डिस्पैच सेंटर

बता दें कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 113 एकमा विधानसभा, 115 बनियापुर, 118 छपरा 119 घर का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. वहीं आईटीआई मढौरा में 116 तरैया, 117 मढौरा एवं 120 अमनौर विधानसभा का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. वहीं गोगल सिंह उच्च विद्यालय, नयागांव में 121 परसा एवं 122 सोनपुर का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. जबकि राजेंद्र कॉलेज में 114 मांझी विधानसभा का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़