छपरा विधान सभा क्षेत्र के मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ; दिव्यांगजन, गर्भवती महिला और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चलेगी निशुल्क मतदाता सहायता वाहन

छपरा विधान सभा क्षेत्र के मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ; दिव्यांगजन, गर्भवती महिला और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चलेगी निशुल्क मतदाता सहायता वाहन

CHHAPRA DESK –  विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं उन्हें मतदान के बाद वापस घर पहुंचाने के उद्देश से निशुल्क मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्थानीय समाहरणालय परिसर से छपरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त मतदाता सहायता वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री समीर ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को सारण के 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान दिवस है. जिले के 3510 मतदान केंद्रों पर विशेष आवश्यकता वाले बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं एवं जरुरतमंद को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और मतदान करने के पश्चात पुनः वापस घर पहुंचाने के उद्देश से स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता सहायता वाहन चलाया जा रहा है.

Add

इस वाहन के संयोजन के लिए प्रत्येक प्रखंड के पंचायत एवं मतदान केंद्र स्तर पर विकास मित्र, जीविका दीदी एवं कर्मियों को सहायता के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. सारण जिले के विशेष आवश्यकता वाले मतदाता इस निशुल्क मतदाता सहायता वाहन का उपयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए मतदान देने मतदान केंद्र पर जा सकते हैं. वह वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि सारण जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने उद्देश से स्वीप कोषांग द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है. दसों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर इस मतदाता सहायता वाहन की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसकी सहायता से मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

वही स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि दसों विधानसभा के प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में इस कार्य को किया जा रहा है. सभी प्रखंड के मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता वाहन आवंटित कर इसके संयोजन के लिए कर्मी भी प्रति नियुक्त है. जिनके द्वारा मतदाताओं की सहायता की जाएगी. उन्होंने सभी मतदाताओं से 6 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का आह्वान किया. इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने भी सारण जिले के सभी मतदाताओं से मतदाता सहायता वाहन का उपयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की अपील की.

Loading

81
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़