जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मढौरा की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन ; छपरा की टीम बनी रनर

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मढौरा की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन ; छपरा की टीम बनी रनर

CHHAPRA DESK –  माय भारत, सारण द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छपरा शहर स्थित राजेंद्र स्टेडियम के प्रांगण में किया गया. फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मढ़ौरा एवं छपरा के बीच खेला गया. जिसमें मढौरा की टीम विजेता रही. वहीं छपरा की टीम उप विजेता रही. महिला का कबड्डी प्रतियोगिता छपरा वनाम मढौरा के बीच खेला गया. जिसमें मढौरा की टीम विजेता तथा छपरा की टीम उप विजेता रही. पुरुष वर्ग-1600 मीटर दौड़ में प्रथम-आदित्य सोनी, द्वितीय-सोनु कुमार यादव तथा लंबी कूद में सोहित कुमार प्रथम, द्वितीय-अभय सिंह, तृतीय-विवेक कुमार रहे तथा महिला वर्ग प्रखंड स्तर के विजेता टीम-छपरा वनाम मढौरा के बीच खेला गया.

जिसमें मढौरा की टीम बिजेता तथा छपरा की टीम उप विजेता रही. महिलाओ का 400 मीटर दौड़ प्रथम-प्रियंका कुमारी, द्वितीय-गोपी कुमारी तथा तृतीय-अंशु कुमारी तथा लंबीकूद के प्रथम-प्रिंयंका कुमारी, द्वितीय-गोप कुमारी एवं तृतीय – सोनाली कुमारी रही. सभी विजेताओ को मेरा युवा भारत, सरण द्वारा ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, विशिष्ठ अतिथ डाॅ निलांम्बरी गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका राजेंद्र काॅलेज, डाॅ विजय कुमार, डाॅ आलोकचंद्र पाण्डेय, चिकित्सक तथा मृत्युंजय कुमार, सदर अस्पताल से उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता शर्मा लेखा एवं कार्यक्रम प्रवेक्षक मेरा युवा भारत ने किया. कार्यक्रम में माय भारत, सारण की स्वयंसेवक कविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सचिन कुमार चौरसिया, विशाल कुमार यादव, विकास कुमार सिंह, करण कुमार, कुसाग्र मिश्रा, यशवंत कुमार, श्रेया श्रुती, सुमन कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम योगदान दिया.

Loading

79
E-paper खेल ब्रेकिंग न्यूज़