
CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना गांव में खाने-पीने के लिए पैसा नहीं देने पर बदमाश ने एक किशोर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. चाकू लगने से जख्मी किशोर शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत यमुना गांव निवासी गौतम महतो का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया है. सदर स्थल में उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि चाकू उसके पीठ में लगी है. उपचार कर दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज को भेजा गया है.

वही उपचार के क्रम में जख्मी किशोर ने बताया कि गांव का ही राजकुमार उसे डरा-धमका कर काफी समय से दो सौ- चार सौ प्रतिदिन खाने-पीने के लिए लिया करता था. उसके द्वारा अब तक 10 से 12 हजार रुपए उसको दिया जा चुका है. आज उसके पॉकेट में पैसे नहीं थे. जिसके कारण उसने उसे डराते-धमकाते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. चाकू उसके पीठ में लगी है. फिलहाल परिवार वाले अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसे बाहर ले गए हैं. क्योंकि संध्या पहर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

![]()

