
CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 14 मार्च को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक विशेष नियोजन शिविर का आयोजन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बनियापुर प्रखंड के हंसराजपुर कला ग्राम-पंचायत राज भुसाव स्थित पंचायत भवन में 14 मार्च को विशेष नियोजन शिविर का आयोजन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा. जिसमें डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड एवं अवसर एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा विभिन्न रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा.

नियोजन कैंप में डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप / स्टूडेंट ट्रेनी के लिए के रिक्त 100 पदों के लिए चयन किया जायेगा. अर्हता 18 से 27 आयु वर्ग के ITI टेक्निकल ट्रेड के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है. वेतन 16225-20995/-₹ इन हैंड होगा. वर्किंग टाइम 8 घंटे का होगा. वर्क लोकेशन ग्रेटर नोएडा रखा गया है. डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सीखो और कमाओ योजना के तहत सभी प्रशिक्षुओं को 3 साल का निशुल्क डिप्लोमा का अवसर प्रदान किया जाएगा. साथ ही साथ व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति भी उच्च मानक धारण करने वाली कंपनी के साथ करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा.

इसी नियोजन कैंप में अवसर एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के रिक्त 100 पदों के लिए 18 से 30 आयु वर्ग के प्रोडक्शन ऑपरेटर/ टेक्निकल ऑपरेटर/ मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर पद हेतु के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक डिप्लोमा, आईटीआई एवं बीटेक पास होना अनिवार्य है। वेतन 17000-22000/-₹ इन हैंड होगा. ओवरटाइम अलग से मिलेगा. इस पद हेतु महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. जॉब लोकेशन बेंगलुरु, तमिलनाडु, पुणे रखा गया.
सभी इच्छुक आवेदक को बायोडाटा के साथ 10वीं, 12वीं, आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज 4 फोटो, बैंक पासबुक लाना आवश्यक होगा.

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

![]()

