216 लीटर अवैध शराब के साथ दो कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

216 लीटर अवैध शराब के साथ दो कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SIWAN DESK –  सिवान जिला के पचरुखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 216 लीटर अवैध शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपौली में कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब की खरीद बिक्री की जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पचरूखी थाना पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पर पहुंच कर छपामारी किया गया. छापामारी के क्रम में ग्राम सुपौली से कुल-216 ली० विदेशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पचरुखी थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

Add

नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है कि यदि शराब की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचित करें. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौली गांव निवासी जितेन्द्र कुमार यादव एवं सराय थाना क्षेत्र के उखई पूरब पट्टी गांव निवासी त्रिभुवन कुमार शामिल है. गिरफ्तार त्रिभुवन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में पचरुखी थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़