शहर में हो-हंगामा के बीच हुई चाकूबाजी में एक किशोर जख्मी

शहर में हो-हंगामा के बीच हुई चाकूबाजी में एक किशोर जख्मी

 

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साहेबगंज चौक के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट के बाद हुई चाकू बाजी में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी किशोर नगर थाना क्षेत्र के दहियावां मोहल्ला निवासी श्रीभगवान राय का 17 वर्षीय पुत्र नमूना राय बताया गया है. इस घटना की सूचना के बाद जख्मी के घर वाले भागे-भागे सदर अस्पताल पहुंचे जहां, रोना-धोना लग गया. उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि युवक के शरीर में दो-तीन जगहों पर चाकू का जख्म बना है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. उपचार किया जा रहा है.

वहीं इस घटना के संबंध में जख्मी किशोर ने बताया कि वह दोस्तों संग प्रोसेशन देखकर लौट रहा था, तभी साहेबगंज चौक पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. उस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया. उसी दौरान उसके ऊपर चाकू से वार किया गया. जिसके बाद दोस्तों और परिवार के लोगों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. चौक पर चाकूबाजी की इस घटना के कारण सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मची रही.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़