
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई है. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से जब तक तीनों को नदी से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों में मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी पप्पू महतो का 8 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार महतो, 13 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर गांव निवासी कृष्णा महतो की 13 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी शामिल है. बताया जा रहा है कि प्रियांशु कुमारी अपने रिश्तेदारी में मांझी आई हुई थी.

जहां सभी बच्चे रामनवमी पर गंगा स्नान करने के लिए एक साथ मटियार गांव स्थित सरयू नदी गये थे, जहां स्थान करने के क्रम में तीनों एक साथ डूबने लगे और देखते ही देखते तीनों की डूब कर मौत हो गई. जब तक उन्हें नदी से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद घाट पर कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

