अधिक वजन उठाने से पलदार के गले में आई मोच ; घर पहुंचकर सोया तो हो गई मौत

अधिक वजन उठाने से पलदार के गले में आई मोच ; घर पहुंचकर सोया तो हो गई मौत

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गरखा थाना अंतर्गत बीबीपुर मीठे गांव में एक पालदार की मौत अधिक वजन उठाने के कारण हो गई घर का थाना क्षेत्र के बीबीपुर मीठे पुर गांव निवासी 47 वर्षीय पप्पू सा उर्फ हरि के रूप में की गई है. उसके बाएं पैर के घुटने में भी जख्म का निशान है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पलदारी का काम करता था. बीती संध्या अधिक वजन उठाने का कारण वह गिर पड़ा था. जिसके कारण जहां उसके एक गले में मोच आई थी, वही बाएं पैर के घुटने में भी जख्म हो गया था. जिसके बाद वह घर जाकर आराम करने लगा. कुछ देर बाद उसे अचेत पाया गया. जब तक परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों के द्वारा बताया गया की हरि पलदार का काम करता था. अधिक वजन उठाने के कारण वह गिर गया था और उसके गले में मोच आई थी. घर आकर सोया तो सोया ही रह गया. उसकी मौत हो गई. वही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़