CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या की गई है. मृत छात्र स्थानीय विशंभरपुर गांव निवासी मोहम्मद अफसर का 14 वर्षीय पुत्र अरमान बताया गया है, जो कि आठवीं कक्षा का छात्र था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को वह मध्य विद्यालय से पढ़कर घर लौटा और मोबाइल चलाने के बाद जो घर से निकला तो उसका कोई अतापता नहीं चला. परिवार वाले खोजबीन के बाद थाना को भी इसकी सूचना दिए थे. वहीं बीते दिन उन लोगों के द्वारा गांव स्थित खंडहरनुमा एक घर में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला.

आज अचानक उन्हें सूचना मिली कि उसी खंडहरनुमा घर में उसका शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीतेट वहां पहुंचे और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि हो ना हो अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को खंडहर में फेंका गया है. वहीं पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा गांव के ही एक परिवार पर संदेह जाहिर किया है.

![]()

