
CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 22 अप्रैल को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में नियोजक Vision Indian Service Pvt Ltd के द्वारा Production Associate के 40, Force-Motors के 25 एवं CSO के 18 पदों/ रिक्तियों विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. नियोजन कैंप में Production Associate के रिक्त 40 पद के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के 10 वीं, 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं का चयन किया जाएगा.

वेतन- 23145 रूपया देय होगा. जॉब लोकेशन चेन्नई एवं बेंगलुरु रखा गया है. नियोजन कैंप में Force-Motors के रिक्त 25 पद के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के 10 वीं एवं 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं का चयन किया जाएगा. वेतन- 27084 रूपया देय होगा। जॉब लोकेशन पूणे रखा गया है. नियोजन कैंप में CSO के रिक्त 18 पद के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के 12वीं पास युवाओं का चयन किया जाएगा। वेतन- 19,000/- रूपया देय होगा। जॉब लोकेशन दरभंगा के साथ पूरा बिहार रखा गया है.

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

![]()

