मवेशी के लिए चारा लेने गई महिला की करंट लगने से हुई मौत ; सूचना पर मचा कोहराम

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में मवेशी के लिए खेत में चारा लेने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जलाल बसंत गांव निवासी गोधन राम की 58 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी बताई गई है. उसके मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में रोना पीटना लग गया. सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे और रोना पीटना लग गया. वहीं इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई.  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

Add

जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिवार वालों ने बताया कि वह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए खेत में गई थी, जहां ट्रांसफार्मर के समीप घास गड़ने के क्रम में अर्थिंग वायर में उसका हाथ सट गया और वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Loading

Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़