
CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है. जिसमें एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. जिसमें पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. मौत का कारण जहर बताया जा रहा है. अब यह जांच का विषय है कि उसके द्वारा जहर खाया गया है या ससुराल वालों द्वारा खिलाया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. वही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मृत महिला रसूलपुर गांव निवासी दीपेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी बंटी देवी बताई गई है. उसके एक हाथ की कलाई में इंट्राकेट लगा हुआ था. जिससे उसके इलाज का भी मामला सामने आ रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत इलाज के दौरान हुई है.

जबकि, दूसरी घटना में मांझी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी हरि चरण प्रसाद के 75 वर्षीय पुत्र देवनाथ प्रसाद के रूप में की गई. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

जबकि, तीसरी घटना दरियापुर थाना अंतर्गत केवटिया रामपुर गांव के समीप घटी, जहां किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक किशोर की मौत मौके पर हो गई. मृत किशोर की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी भूषण राय के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

जबकि, चौथी घटना आरा-छपरा पुल पर घटी जहां अनियंत्रित ट्रक के धक्के से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे उसमें सवार सैनिक के पत्नी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि सैनिक एवं उसके दो बच्चों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. मृत महिला मध्य प्रदेश के सिंधी जिला अंतर्गत मझौली थाना क्षेत्र के प्रथरौला गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान की 44 वर्षीय पत्नी निर्मला सिंह चौहान बताई गई है. इस दुर्घटना में उसके पति गजेंद्र सिंह चौहान एवं 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन तथा 11 वर्षीय पुत्र कार्तिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

![]()

