वार्ड पार्षद की चाकू गोदकर हत्या ; आज चढने वाला था तिलक ; परिवार में मचा कोहराम

वार्ड पार्षद की चाकू गोदकर हत्या ; आज चढने वाला था तिलक ; परिवार में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –   सारण में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है. वही बीच बचाव करने पहुंचे उसके तीन भाइयों को भी चाकू घोंपकर जख्मी किया गया है. मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है. मृत युवक मांझी थाना क्षेत्र के गोढापर गांव निवासी अशोक ठाकुर का 27 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर बताया गया है. जो कि मांझी के वार्ड 9 का पार्षद है. वहीं, जख्मी में उसके दो भाई मुकेश कुमार ठाकुर एवं रितेश कुमार ठाकुर तथा पड़ोसी छोटे लाल चौधरी का पुत्र विकास कुमार चौधरी शामिल है.

Add

हालांकि गंभीर स्थिति में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा राजा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अन्य का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है और आज राजा ठाकुर का तिलक समारोह था. घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी लेकिन अब मातम छाया हुआ है. हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लग रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड पार्षद राजा ठाकुर अपनी शादी की तैयारी में जोर-जोर से लगा हुआ था. बीती रात्रि घर के बाहर टेंट-सामियाना लगाया जा रहा था.

उसी बीच पड़ोसी आकर झगड़ा करने लगे और बात देखते-देखते इतनी बढ़ गई कि पड़ोसियों ने प्लान कर एक दर्जन से अधिक लोगों को बुला लिया और राजा ठाकुर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया. यह देखकर उसके भाई जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़