ICDS के DPO ऑफिस का वीडियो वायरल ; युवक ने लगाए पैसों के लेन-देन का आरोप

ICDS के DPO ऑफिस का वीडियो वायरल ; युवक ने लगाए पैसों के लेन-देन का आरोप

CHHAPRA DESK –  छपरा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे DPO (ICDS) कार्यालय का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक और डीपीओ के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर तीखी नोकझोंक हो रही है. वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि मैडम पहुंचा देंगे जिस पर डीपीओ सवाल करती हैं “तुमको पैसा कब मिला? दूसरे दिन क्यों नहीं आए?” युवक जवाब देता है कि वह डिलीवरी में चला गया था. इस पर डीपीओ सख्त लहजे में कहती हैं हम कोई कहानी नहीं सुनेंगे, कल सुबह बताओ कितने बजे तक पहुंचा रहे हो. बातचीत के दौरान डीपीओ द्वारा कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया. वीडियो में आगे डीपीओ यह कहते हुए सुनाई देती हैं जितना तुमको मिला है, टोटल निकाल के लाओ, तब हिसाब-किताब करेंगे.

साथ ही  सोनू नाम के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहती हैं कि उन्हें पहले ही सारी जानकारी दे दी गई है और हमको झूठ और दगाबाजी से नफरत है. वहीं युवक बार-बार अनुरोध करता है कि सोमवार को कर लीजिए जिस पर डीपीओ पूछती हैं सोमवार को कितने बजे? इसके बाद वीडियो कट हो जाता है. पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे गाड़ी रेंट के नाम पर करीब 2 लाख 40 हजार रुपये मिले थे, लेकिन अब उससे पूरा पैसा वापस लाने को कहा जा रहा है, जिसके बाद ही हिसाब-किताब करने की बात कही जा रही है. इस पूरे मामले में जब DPO ICDS किरण शर्मा से संपर्क कर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़