शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत ; घर में लगा रोना-धोना

शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत ; घर में लगा रोना-धोना

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत बलुआ मर्दन गांव स्थित छठ घाट पर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. घटना अल सुबह की बताई गई है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव निवासी मोतीलाल सहनी की 74 वर्षीय पत्नी शिव सखी देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अल सुबह वह महिला शौच करने के लिए नदी तट की तरफ गई थी, जहां अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ी. उस दौरान उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी. लेकिन जब तक उसे पानी से निकाला जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी.

उसे मृत पाकर घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतका के पुत्रों ने बताया कि आज सुबह में वह शौच करने के लिए नदी तट की तरफ गई थी, जहां अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़