सुपारी किलिंग मामले में फरार अनिल चौधरी के घर चस्पा इश्तिहार ; सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

सुपारी किलिंग मामले में फरार अनिल चौधरी के घर चस्पा इश्तिहार ; सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

GOPALGANJ / SIWAN DESK – गोपालगंज पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घर पहुंचकर पुलिस डुगडुगी बजवा रही है और न्यायालय से जारी इश्तिहार चस्पा कर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दे रही है. इसी कड़ी में महिला हत्या मामले में फरार चल रहे सिवान के कुख्यात अपराधी अनिल चौधरी उर्फ अनिल यादव के घर पुलिस टीम पहुंची और न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया. पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर गांव में मुनादी कराई और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अनिल चौधरी 20 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क-जप्त की जाएगी. इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा.

Add

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में कुछ दिन पूर्व एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड में अनिल चौधरी पर सुपारी लेकर हत्या कराने का गंभीर आरोप है. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गोपालगंज पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून से बचने नहीं दिया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़