सरयू नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बरामद ; मचा कोहराम

सरयू नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बरामद ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर नदी घाट पर बीते 5 मई को स्नान करने के दौरान डूबे युवक के शव को आज पांचवे दिन रिविलगंज थाना अंतर्गत नदी घाट से बरामद किया गया. शव की पहचान होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

बताते चलें कि मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी प्रेम सिंह का बीस वर्षीय पुत्र रौशन कुमार नदी में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले वह पानी में डूबकर लापता हो गया था. बता दें कि रौशन कुमार के घर पर शादी समारोह प्रस्तावित था, जिसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं. इस हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया है.

Add

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़