
SIWAN / SARAN DESK – सिवान जिला के जीरादेई थानान्तर्गत जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स नामक दुकान से कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी. उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु सिवान पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 (मैरवा) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपराधकर्मियों के पास से 02 देसी कट्टा, 01 गोली एवं लुटे गये कुछ आभूषण बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष आभूषण की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा है.

गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत भागड़ गांव निवासी गोलू कुमार यादव, चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धनंजय कुमार साह, सारण जिला के नगर थाना अंतर्गत रौजा गांव निवासी कुंदन कुमार चौधरी उर्फ कुंदन कश्यप एवं रिलिलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीन पुर गांव निवासी पप्पू कुमार चौधरी शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा-02, कारतूस-01, सोने जैसा मंगलसुत्र का लॉकेट-01, सोने जैसा कानबाली-01, चांदी जैसा बेरा-01 जोड़ा, चांदी जैसा पायल-14 जोड़ा, चांदी जैसा बच्चा का पायल-02 जोड़ा, पीतल का गोल लोटा-02, स्टील का ग्लास-05 बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन कुमार के खिलाफ जिले के खैरा थाना में एक मामला दर्ज है.

छापामारी टीम में गौरी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा, अमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महराजगंज, पुनि डॉ मनोज कुमार, अंचल निरीक्षक मुफ्फसिल अंचल, पुनि रविरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, रघुनाथपुर थाना, 5. पुअनि राहुल तिवारी, थानाध्यक्ष, जीरादेई थाना, पुअनि विजय रंजन, थानाध्यक्ष, चैनपुर थाना, पुअनि आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानपुरहाट थाना, पुअनि चितरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, सिसवन थाना, पुअनि मंटू कुमर, जीरादेई थाना, पुअनि अशोक कुमार, जिला आसूचना ईकाई, सिवान, पुअनि पियूष कुमार आंनद, जीरादेई थाना एवं परिचखरी पुअनि प्रशांत कुमार, जिला आसूचना ईकाई, सिवान शामिल थे.

![]()

