PATNA DESK – पटना जिले के मोकामा जंक्शन के पश्चिमी रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन शिव कुमार ड्यूटी के दौरान समपार फाटक बंद कर सो गया. इससे जन शताब्दी एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और पटना-झाझा मेमू समेत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन करीब 10 मिनट प्रभावित रहा. फाटक बंद रहने से सड़क यातायात भी बुरी तरह जाम हो गया. शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर थे गेटमैन.

रेल कंट्रोल और स्टेशन पैनल से बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर दूसरे स्टाफ को भेजकर जांच कराई गई तो गेटमैन सोते हुए पाए गए. स्टेशन प्रबंधक हरि शंकर कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन शिव कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. गेटमैन की तबीयत खराब (बुखार) होने की भी खबर है, जिसके कारण वह थकान से सो गया.

![]()

