बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

CHHAPRA / GOPALGANJ DESK – पटना से गोपालगंज जाने के दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का मशरक के महाराणा प्रताप चौक और कर्ण कुदरिया अम्बेडकर गोलंबर पर भव्य स्वागत किया गया. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के विधायक मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री के पदभार ग्रहण के बाद पहली बार अपने विधानसभा जा रहे हैं. मशरक के महाराणा प्रताप चौंक पर राजीव पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया.

Add

मौके पर व्रिप सेवा परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी, अनुराग तिवारी, बिट्टू बाबा, नागेन्द्र तिवारी, कृष्णा उपाध्यक्ष, अशोक तिवारी, विजेन्द्र तिवारी, गोपाल चतुर्वेदी, सोनू बाबा, मोनू बाबा, रवि तिवारी समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने फूल माला पहनाकर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और स्वागतम किया. वहीं कर्ण कुदरिया अम्बेडकर गोलंबर पर शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहां पर पूर्व मुखिया ललन मांझी, उप मुखिया रोहित कुमार गुप्ता, रणधीर मांझी समेत अन्य लोगों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. माल्यार्पण के बाद शिक्षा मंत्री का काफिला गोपालगंज के लिए रवाना हो गया.

Loading

53
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़