ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से 44 नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त ;  21 संचालक गिरफ्तार

ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से 44 नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त ; 21 संचालक गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK –   गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. वहीं इस मामले में 21 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के विभिन्न ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर छापेमारी के दौरान की गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से ऑर्केस्ट्रा समूहों की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण और अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर गुप्त निगरानी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान कई ठिकानों से नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जिनकी उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुक्त कराई गई लड़कियां उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार की रहने वाली हैं। आरोप है कि इन बच्चियों को शादी समारोहों और अन्य आयोजनों में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों के नाम पर बुलाया जाता था। कई लड़कियों को झांसा देकर इस नेटवर्क में शामिल किया गया था. कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के साथ अन्य एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी अहम भूमिका रही। फिलहाल सभी बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर रखकर मेडिकल जांच और काउंसिलिंग की प्रक्रिया कराई जा रही है. वहीं गिरफ्तार संचालकों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है.


इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के ऑर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मच गया है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़