भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद चाकू बाजी ? एक पक्ष से एक व्यक्ति से दूसरे पक्ष से तीन लोग भर्ती

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद चाकू बाजी ? एक पक्ष से एक व्यक्ति से दूसरे पक्ष से तीन लोग भर्ती

SARAN DESK – सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मीठेपुर गांव में देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में दोनों ही पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. एक पक्ष से जहां एक व्यक्ति जख्मी होकर भर्ती हुआ, वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन लोग गंभीर स्थिति में भर्ती हैं. जख्मी में एक पक्ष से स्थानीय थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के 59 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से स्थानीय निवासी स्वर्गीय राजेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार सिंह उनकी 40 वर्ष की पत्नी मिंटू देवी 18 वर्षीय उज्जवल कुमार शामिल है.

मारपीट के बाद जख्मी हालत में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण कर रहे हैं. एक पक्ष से जख्मी सुरेश कुमार ने बताया कि वह खेत से लौट रहा था तभी शैलेश सिंह प्लान बना कर उनके साथ परिवार सहित मारपीट करने लगे और उस दौरान उनके पक्ष से चाकू भी चलाया गया. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी शैलेश सिंह का आरोप है कि उनके साथ सुरेश सिंह और उनके परिवार के लोगों के द्वारा मारपीट की गई है. फिलहाल इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़