प्रेमिका चढी टावर पर ; गांव में घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमिका चढी टावर पर ; गांव में घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

CHHAPRA DESK – सारण जिला ही नहीं वरन् बिहार के अन्य जिलों में भी प्रेमिका के टावर पर चढ़कर प्रेमी के घर वालों को राजी करवाने का मामला लगातार प्रकाश में आ रहा है. एक ऐसा ही मामला पुनः सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां, जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका ने मोबाइल के टावर पर चढ़कर कहा – कूद जाऊंगी, आत्महत्या कर लूंगी, नहीं तो प्रेमी व उसके घर वाले मेरी शादी के लिए हां करें. गांव में घंटो यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जिसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और प्रेमिका को टावर से नीचे उतारा गया.

Add

बावजूद इसके शादी के लिए रजामंदी नही होने पर आत्म हत्या की बात कह रही थी. घटना अमनौर प्रखण्ड के पकड़ी गांव की है. घटना को सुन गांव में हड़कम्प मंच गया. लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही अमनौर, मढ़ौरा, भेल्दी पुलिस के साथ डीएसपी मढ़ौरा नरेश पश्वान मौके पर पहुंच लड़की को सकुशल नीचे उतरवाये. वह लड़की अपने जिद पर अड़ी हुई है. बता दें कि इससे पूर्व जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में भी एक प्रेमिका टावर पर चढ़कर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा कर चुकी है. इसके साथ ही सिवान, गोपालगंज, समस्तीपुर एवं अन्य जिलों से भी ऐसी घटनाएं सामने आई है.

Loading

81
E-paper चटपटी खबरें ब्रेकिंग न्यूज़