अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत ; घर में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत ; घर में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत मुस्लिमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर से घायल युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत सहबाजपुर गांव निवासी चंचल राय के 27 वर्षीय पुत्र सुपन राय के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पैगंबरपुर से टेढ़ी घाट जाने वाले सड़क से होकर जा रहा था, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

 

इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार वाले रोते-पिटते वहां पहुंचे. वही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गांव के मुस्लिमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से पूरब पैगंबरपुर से टेढ़ी घाट जाने वाली सड़क पर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़