महिला को 6 टुकड़ों में काटा और बॉक्स से भरकर ट्रेन में छोड़ा ; सिर नहीं मिलने से पहचान मुश्किल

महिला को 6 टुकड़ों में काटा और बॉक्स से भरकर ट्रेन में छोड़ा ; सिर नहीं मिलने से पहचान मुश्किल

GOPALGANJ / CHHAPRA DESK-  छपरा जंक्शन से शुरू होकर गोपालगंज-थावे जंक्शन होकर लखनऊ के गोमतीनगर जाने वाली छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश एक बक्से से मिलने से हड़कंप मच गया. युवती को छह टुकड़ों में काटा गया था और उसका सिर गायब है. बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक मिले हैं. घटना के बाद रेल पुलिस अलर्ट मोड में है और लखनऊ रेल पुलिस एवं छपरा रेल पुलिस गोपालगंज पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा से गोमती नगर (लखनऊ) तक जाने वाली ट्रेन गोपालगंज पहुंची तो ट्रेन में एक संदिग्ध बॉक्स को देखकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो किसी यात्री ने उसे अपना होना नहीं बताया. जिसके बाद जब बॉक्स को खोला गया तो बॉक्स में अलग-अलग पॉलिथीन में भरकर एक महिला का शव 6 टुकड़ों में काट कर रखा हुआ था. यह देखकर हड़कंप मच गया.वहीं बॉक्स में सिर गायब था, जिसके कारण महिला की पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है. इस घटना की सूचना के बाद लखनऊ रेल पुलिस और छपरा जंक्शन रेल पुलिस दोनों गोपालगंज पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल छह टुकड़ों में कटी महिला की यह लाश रहस्यमय बनी हुई है.

Loading

65
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़