
CHHAPRA DESK – सारण जिला में नकली दवा दुकान और दवा का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. जिसको देखते हुए इस बात की सूचना पर सारण जिला औषधि नियंत्रकों की टीम के द्वारा आज जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बरेजा गांव स्थित अंश मेडिकल हॉल पर छापेमारी की गई. जहां पाया गया कि उक्त मेडिकल हॉल पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था. जांच के क्रम में ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम के द्वारा कुल 44 दवाओं को जब्त किया गया. वहीं जांच के क्रम में तीन प्रकार की दवाएं संदिग्ध पाई गई, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है. इस संबंध में पूछताछ करने पर अंश मेडिकल हॉल संचालक बिट्टू कुमार पांडेय के द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया. जिसको लेकर उनके ऊपर अब विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

निरीक्षण के उपरांत औषधि नियंत्रकों के द्वारा बताया गया कि उन्हें लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि दाउदपुर के बरेजा बाजार में फर्जी तरीके से अंश मेडिकल हॉल चलाया जा रहा है. जब वे लोग जांच के लिए पहुंचे तो मेडिकल हॉल संचालक बिट्टू कुमार पांडेय के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसको लेकर अवैध रूप से मेडिकल हॉल संचालित किए जाने को लेकर उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. वहीं दुकान से 44 दवाओं को जब्त करते हुए तीन संदिग्ध दवाओं को भी जांच के लिए लैब भेजा गया है. छापेमारी टीम में ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, असगर अंसारी, शिखा कुमारी एवं कुंदन कुमार केसरी शामिल थे. वही टीम के साथ दाउदपुर थाना के उपनिरीक्षा शिवम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

![]()

