
GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे आठ गाय को पिकअप सहित जब्त कर लिया. उसे दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. बता दें कि गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिला अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पशु तस्करो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उसी क्रम में थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में थावे थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग पर देर रात में कबिलासपुर और बंगरा के बीच पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर लदे 8 मवेशी के साथ दो पशु तस्करो को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार तस्कर सिवान जिला के धनौती थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी इरफान अलाम तथा कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी खुर्शीद अली बताये गये हैं. पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी कर दी है. अब यह जांच के बाद पता चलेगा कि तस्कर उसे चोरी कर ले जा रहे थे या खरीद-बिक्री के बाद तस्करी के लिए बंगाल भेजने की तैयारी थी. बता दें कि बिहार के कोने-कोने से मवेशियों की तस्करी कर उसे बंगाल पहुंचाया जा रहा है. जिसको लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड में है.

![]()

