लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में सिवान के पुलिस पदाधिकारी व एक कैदी की मौत ; तीन पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में सिवान के पुलिस पदाधिकारी व एक कैदी की मौत ; तीन पुलिसकर्मी घायल

SIWAN DESK –  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज अल सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. उक्त बस में सिवान मंडल कारा से कैदी को न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, गुड़गाव के समक्ष उपस्थापन कराकर वापस लौट रहे सिवान पुलिस के 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 03 पुलिसकर्मी भी सवार थे. इस दुर्घटना में कैदी हरियाणा के गुरुग्राम जिला अंतर्गत लक्ष्मण विहार थाना क्षेत्र निवासी गोरेलाल सिंह तोमर के पुत्र डॉ सीएस तोमर उर्फ छत्रसाल सिंह तोमर तथा सिवान जिला के महाराजगंज थाना में पद पदास्थापित पुलिस पदाधिकारी प्राअनि रविचरण राम की मृत्यु हो गई.

Add

वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा स्थानीय अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. साथ ही, मृतकों के शव को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सिवान लाने की कार्रवाई की जा रही है. घटना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सिवान के नेतृत्व में एक पुलिस दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़