वाराणसी में संसदीय समिति की बैठक के बाद डीआरएम ने छपरा जंक्शन पहुंच निरीक्षण के उपरांत दिया निर्देश

वाराणसी में संसदीय समिति की बैठक के बाद डीआरएम ने छपरा जंक्शन पहुंच निरीक्षण के उपरांत दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के संसदीय समिति की बैठक में छपरा सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिसके मदेनज़र बुधवार को डीआरएम आशीष जैन ने छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश दिए. छपरा जंक्शन पर होने वाले डेवलपमेंट के कार्य को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है. जिसकी उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में छपरा जंक्शन और भी बेहतर लुक में नजर आएगा. वही निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने जंक्शन के पुराने माल गोदाम के समीप बने दो नई रेल लाइन से ट्रेन परिचालन शुरू करने को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. जिसके उपरांत उनके द्वारा 50 नंबर रेलवे ढाला एवं अंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित नाला का भी निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Add

वहीं छपरा से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित ट्रेन संचालन को लेकर भी तैयारियों और विधि-व्यवस्था की भी समीक्षा की. इसके साथ ही रेलवे कैंपस या रेल लाइन के समीप जलजमाव की समस्या क़ो ले नालों की नियमित सफाई, घास-फूस हटाने और जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता से दूर करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा. इसके अलावा जंक्शन के उत्तरी छोर पर बन रहे नए प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र शेड निर्माण कराने का निर्देश दिया गया.

यात्रियों के प्रवेश और निकास मार्ग को व्यवस्थित करने, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने छपरा से आनंद विहार के बीच प्रस्तावित ट्रेन संचालन को लेकर भी तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए. विदित हो कि मंगलवार को वाराणसी मंडल की संसदीय समिति की बैठक में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने छपरा जंक्शन के समग्र पुनर्विकास, प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के विस्तार, लिफ्ट, रैंप, फुट ओवरब्रिज, एसी लाउंज और पार्किंग जैसी सुविधाओं के विकास का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़