प्रेमी की जाने वाली है बारात यह जानकर प्रेमिका फिर चढ़ी टावर पर

प्रेमी की जाने वाली है बारात यह जानकर प्रेमिका फिर चढ़ी टावर पर

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज प्यार में पगलाई एक लड़की टावर पर चढ़कर तमाशा खड़ा कर दिया. सैकड़ों लोग भी तमासबीन बने उस लड़की की पागलपन को देख रहे थे. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को किसी तरह टावर से उतारा गया. घटना सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है.

 

जहां एक लड़की टॉवर पर चढ़ गई थी, हालांकि स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस लड़की को टावर से उतारकर थाना पर ले गई. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हैं. बताया जा रहा है कि वह एक मुस्लिम लड़का से प्रेम करती है और आज उस लड़के की बरात निकलनी है. यह सुनने के बाद वह उसके ऊपर दबाव बनाने के लिए टावर पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया.

Loading

79
E-paper चटपटी खबरें ब्रेकिंग न्यूज़