CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ी व सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट के दौरान गृहस्वामी को गोली मार दिया और सामान लूट कर फरार हो गये. घटना जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुरकला गांव में लूट के दौरान गृहस्वामी द्वारा पकड़ने के बाद अपराधियों ने गोली मार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिह का पुत्र नितेश कुमार बताया जाता है. जख्मी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

घटना बीती रात्रि करीब 2:30 की बताई जा रही है. इस घटना के सम्बंध में जख्मी युवक की मां लालपति देवी ने बताया कि मेरा बड़ा बेटा तथा पुत्रबधू छत पर सोये हुए थे. छोटा बेटा मेरे साथ नीचे सोया था. उसी बीच रात की लगभग 2:30 बजे के आसपास घर के पीछे कुछ आवाज सुनाई दी. आवाज सन कर बेटा निकला तो देखा कि दो अपराधी घर से बक्सा लेकर भाग रहे हैं. भागने के दौरान बेटे ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. उसी दौरान एक अपराधी ने उसको गोली मार दिया. जिसके बाद दोनो अपराधियों से लड़ने के दौरान घायल युवक घर के बगल में आकर गिर गया.

उसके बाद हमलोगों ने घर से बाहर देखा तो लहूलुहान गिरा था. उसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के एसडीपीओ सदर (2) राजकुमार तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छानबीन में जुट गए.

![]()

