विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

CHHAPRA DESK –  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) स्वीटी सिंह द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन प्रदान नहीं करते, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर को बनाए रखने तथा पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें. उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने और उसे विकसित करने का प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है. पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है. वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिये अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़