पड़ोसी की पत्नी को लेकर भागा पोता तो पड़ोसी ने कर दी दादी की हत्या

पड़ोसी की पत्नी को लेकर भागा पोता तो पड़ोसी ने कर दी दादी की हत्या

SIWAN / GOPALGANJ DESK –   सिवान जिले के गुठनी थाना अंतर्गत डरेला गांव में एक महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद मृतका की पहचान गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनार गली निवासी 65 वर्षीय नगमा खातून के रूप में की गई. जो कि 2 वर्षों से अपने बेटे नूर आलम के साथ सिवान जिला के गुठनी थाना अंतर्गत डरेला गांव में रहती थी. जहां उसका पुत्र मजदूरी करता है और वे लोग किराए के मकान में रहते हैं. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब ईंट भट्ठा के पास गड्ढे में कुछ मजदूर ईंट हटाने गए तो देखा कि एक महिला का शव उसमें पड़ा हुआ है. इसके बाद यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की पहचान की. जिसके बाद मामला खुला उसकी हत्या पड़ोसी के द्वारा ही की गई थी. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी उसके पड़ोसी मुमताज को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद मामला का खुलासा हुआ कि मुमताज की पत्नी 51 दिनों से घर से गायब थी जिसे उस महिला का पोता लेकर फरार है.

मृतक महिला के पोते के साथ आरोपी की पत्नी भागी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला का पोता 18 वर्षीय अरमान अहमद पड़ोसी मुमताज की पत्नी गुड़िया को लेकर 30 अप्रैल को घर से भाग गया. जिसके बाद से मुमताज अपनी पत्नी और अरमान की तलाश कर रहा था. साथ ही नूर आलम और उसके परिवार पर दबाव बना रहा था, ताकि कुछ पता चल सके. मुमताज को लग रहा था कि अरमान के परिजनों को दोनों के ठिकाने की जानकारी है. बुधवार की सुबह मुमताज को नजमा अकेली दिखी तो उसे बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया और पूछताछ करने लगा. वह लगातार दोनों का ठिकाना जानना चाहता था. पूछताछ के दौरान बहस बढ़ी और आरोपी ने महिला साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी क्रम में नजमा की मौत हो गई. महिला की मौत होते आरोपी घबरा गया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसने उसे ईंट भट्ठे के समीप गड्ढे में दफना दिया, लेकिन मामला खुल गया.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़