
CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट अमरजीत कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित कैदी को करीब एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद उसके शरीर में इंफेक्शन फैल गया था. वही नगर थाना के द्वारा चोरी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 18 मई क़ो जेल भेजा गया था. जेल में रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कैदी को जेल आने से पहले ही कुत्ते ने काटा था.

जिसके बाद इन्फेक्शन फैल गया था. उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. वही गठित मेडिकल बोर्ड में डॉ अश्विनी कुमार, डॉ संजीव कुमार और डॉ संदीप कुमार शामिल रहे. जांच के क्रम में तीनों चिकित्सकों की टीम द्वारा पटना रेफर कर दिया गया. वही इस संबंध में जेल सुपरिंटेंडेट ने बताया कि कैदी के जेल में आने के बाद नियमित मेडिकल जांच कराई गई थी, लेकिन उसने कुत्ते के काटने की जानकारी नहीं दी थी. इसी कारण शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने नहीं आ सका, जिससे स्थिति को समझने में देर हुई. वही फिलहाल कैदी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है.

![]()

