शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने झपट लिया शिक्षिका के गले से सोने का चेन

शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने झपट लिया शिक्षिका के गले से सोने का चेन

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार मोहल्ले में आज दिनदहाड़े उचक्के एक शिक्षिका के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए. पीड़िता भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की रहने वाली परवीन बानो बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह दरोगा चौक से रिक्शा पकड़कर अपने घर नई बाजार पहुंची थीं. जैसे ही वह अपने दरवाजे पर उतरीं, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्के पहुंचे और उसके गले से चेन झपटकर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि एक अन्य बाइक सवार दो लाइनर के रूप में पहले से मौजूद थे. हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन का कुछ हिस्सा पीड़िता के हाथ में ही रह गया.

Add

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम नवीन कुमार सिंह व सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. सीसीटीवी जांच में यह साफ देखा जा रहा है कि अपराधी रिक्शा का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंचे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा किया, लेकिन तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. विदित हो कि पिछले दो महीनों में नगर थाना और भगवान बाजार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चैन स्नैचिंग की घटना घटित हो चुकी है. लेकिन पुलिस को अब तक चैन स्नेचिंग के मामले में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है. वही देर शाम तक भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़