SARAN DESK – छपरा शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रोक कर उसके साथ गाली-गलौच करने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगा. जिसके बाद यह देखकर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और बदमाशों को खदेड़ा तो वे दोनो घिरते देख बाइक छोड़कर ही घटना स्थल से भाग निकले. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव स्थित मुख्य सड़क की है.

जख्मी युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी विजय राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार वाले भागे-भागे वहां पहुंचे. जिसके बाद जख्मी हालात में मनीष को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है. फिलहाल उसका उपचार जारी है और सीटी स्कैन कराया जा रहा है. वहीं इस संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है.

शहर में काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी लोहारी गांव के समीप अपाचे बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट के बाद उसके चेहरे और सिर पर चाकू से वार कर दिया. जिसके कारण उसके चेहरे और सिर से काफी मात्रा में खून बहने लगा. उसके चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े तो वे दोनों बाइक छोड़कर ही फरार हो गये, जिसे उन लोगों के द्वारा पकड़ कर रखा गया है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

![]()

